देव गुरु बृहस्पति को बलिष्ट बनाने के ज्योतिषीय उपाय , dev guru bruhsapti ko balisht banane jyotishiy upay

देव गुरु बृहस्पति को बलिष्ट बनाने के ज्योतिषीय उपाय(dev guru bruhsapti ko balisht banane jyotishiy upay

 

गुरुवार के दिन क्या करें? गुरु बृहस्पति के लिए कौन-कौन से अनिवार्य उपाय किए जा सकते हैं? जिससे गुरु ग्रह की स्थिति  प्रोन्नत हो सके। जिससे धन और ज्ञान का प्रचंड सार हमें प्राप्त हो। गुरु ग्रह बृहस्पति जो ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह के रूप में जाने जाते हैं। देवता हो या गण हो या राक्षस या कोई भी जीव सभी देव गुरु बृहस्पति के चरणों के धूल से मस्तिष्क को लगाकर रखते हैं। उनकी कृपा न केवल मनुष्य प्राप्त करने के लिए लालायित रहता है। बल्कि विभिन्न वर्ग के जीव भी गुरु ग्रह की कृपा के लिए व्याकुल रहते हैं। यही कारण है कि शनि जैसे ग्रह भी राहु- केतु जैसे ग्रह भी गुरु ग्रह बृहस्पति के सानिध्य में अपने नकारात्मक क्रियात्मक प्रवृत्ति, अपने

नकारात्मक प्रभाव को छोड़ देते हैं। उनके समक्ष यह तीनों पापी ग्रह एवं छाया ग्रह नतमस्तक रहते हैं। ऐसे गुरु ग्रह की स्थिति हमारे जीवन में किस प्रकार की स्थितियों का सृजन कर सकती हैंl इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं। जीवन के विभिन्न क्षेत्र में विस्तार से एवं विविध रूप से सफलता प्राप्त करने के लिए गुरु ग्रह बृहस्पति का आशीर्वाद होना बहुत आवश्यक है। गुरु ग्रह बृहस्पति जो सृष्टि में व्यवहारिक संरचना के स्वधापूर्वक चलाने के लिए अनेक रूप से मदद करते हैं।  इनके बिना नारी नर का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।  इनकी उपस्थिति ही विवाह जैसे मांगलिक चीजों को व्यवस्थित बनाने में बड़ा ही कारगर माना जाता है।

इसे भी पढ़े :- माणिक रत्न के फायदे – Best Ruby Stone Benefits In Hindi

इसलिए सबसे अधिक लाभकारी ग्रहों की श्रेणी में इनकी उपाधि को रखी गई हैl किंतु कभी-कभी शत्रु ग्रहों के अत्यधिक हानिकारक प्रभाव के कारण गुरु ग्रह भी प्रभावित होते हैं। ऐसी अवस्था में उनके द्वारा कई प्रतिकूल प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ते हैं। जिसके कारण व्यक्ति का जीवन बाध्यकारी चीजों से भरने लगता है।  ऐसे में व्यक्ति का जीवन बहुत अधिक समस्याओं से घिर जाता है। आइए गुरु तुल्य गुरुदेव गुरु बृहस्पति के दिन गुरुवार को क्या करना चाहिए जानते हैंl जिससे हमारी आपकी सभी समस्याएं जो गुरु बृहस्पति से संबंधित होती है। उन पर अंकुश लग सके तथा परिस्थितियों में स्पष्ट बदलाव हमें नजर आ सके।

गुरुवार के दिन क्या करें?(guruvar ke din kya kare)

गुरुवार के दिन केले के वृक्ष का पूजन चना दाल तथा गुड़ के साथ करना बहुत ही उत्तम माना जाता है।  इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है तथा जिन पुरुषों अथवा जिन महिलाओं की आयु विवाह योग्य है किंतु सुशील वर या सुशील वधू की तलाश संपन्न नहीं हो पा रही है। तो ऐसे में उस व्यक्ति विशेष को गुरुवार के दिन के लिए केला के वृक्ष का पूजन अर्चन करना चाहिए तथा भोग में पीला अकेला भी अर्पण करना चाहिए। जो लोग पढ़ाई लिखाई में किसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। शिक्षा की शून्यता से उनका जीवन निरस है। तो उन्हें भी केले के वृक्ष का पूजा गुरुवार के दिन अवश्य करना चाहिए। 

गुरुवार के दिन क्या करें(guruvar ke din kya kare)

क्या आप जानते हैं कि आप अपने परिश्रम का उत्तम फल गुरु ग्रह की कृपा से प्राप्त कर सकते हैं। गुरु ग्रह आपके भाग्य को प्रचंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको गुरुवार के दिन गाय को दो लड्डू और केले अवश्य खिलाना चाहिए। यह प्रयोग ऐसे लोग कर सकते हैं। जो अपनी आर्थिक उन्नति के लिए अग्रसर है या ऐसे लोग जिनका स्वास्थ्य बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहता है।  उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए यह प्रयोग अवश्य करना चाहिए।  यह प्रयोग जीवन से सभी तरह की समस्याओं को खत्म करने की क्षमता रखता है तथा प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति दिलाने में यह बहुत ही कारगर माना जाता है। इससे गुरु ग्रह की कृपा भी प्राप्त होती है तथा व्यक्ति के विभिन्न ग्रह दोष भी समाप्त होते हैं।

गुरुवार के दिन क्या करें(guruvar ke din kya kare)

गुरुवार के दिन किसी मंदिर में साफ-सफाई से पूर्व जाए तथा मंदिर में साफ सफाई करने में अपनी सहभागिता दिखाएं। यदि यह प्रयोग लगातार गुरुवार को करते हैं। तो आप अपने जीवन में इसका प्रभाव प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में देख सकते हैं। यह प्रयोग कैसे आपके जीवन में बदलाव की नई परिभाषाएं स्थित कर रहा है। उससे आप अचंभित रहने वाले हैं। ऐसे लोग जिनका जन्म गुरुवार के दिन हुआ है या महीने की 3,21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों को अवश्य ही गुरुवार के दिन अपनी शारीरिक परिश्रम का कुछ भाग किसी भी मंदिर में अवश्य लगाना चाहिए।

इसके साथ ही गुरु समतुल्य व्यक्तियों तथा विद्वान जनों को साधु-संतों को गुरुवार के दिन शुद्ध भोजन अवश्य खिलाना चाहिए या उन्हें भोजन के रूप में फल में केले और लड्डू अवश्य प्रदान करना चाहिएl इससे ना केवल आपके पुण्य का लेखा जोखा बढ़ता है। बल्कि उनके आशीर्वाद से कई तरह के दुर्घटनाएं कई तरह के खराब युक्तियां कई तरह की परेशानियां आपके जीवन से दूर रहती है। उनके आशीर्वाद से आप एक सुरक्षा चक्र के घेरे में रहते हैं तथा आपको जीवन में सब कुछ प्राप्त होता है। जिसकी आप कामना करते हैं। आपकी मन इक्षित कार्य की पूर्ति भी जल्द होती है। सभी अभिलाषाए  पूर्ण होती है।

गुरुवार के दिन क्या करें(guruvar ke din kya kare)

इसे भी पढ़े :- सपने में सफेद हीरा देखना कैसा होता है।

गुरुवार के दिन ऐसा माना जाता है कि शरीर के अंगों को विकृत नहीं करना चाहिए अर्थात गुरुवार के दिन हमारे शास्त्रों में बाल, काटना, दाढ़ी काटना या बनाना नाखून काटना जैसी चीजें वर्जित मानी गई है। ऐसी मान्यता है कि जब भी कोई व्यक्ति विशेष अपने शरीर के विशिष्ट अंगों को गुरुवार के दिन काटता छाटता है। तो ऐसे में व्यक्ति विशेष के जीवन पर इस चीज का बहुत अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति पर आर्थिक परेशानियां प्रचंड रूप से आकस्मिक रूप से हावी होने लगती है।  साथ ही व्यक्ति के उन्नति में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होती है इसलिए भूल कर भी गुरुवार के दिन बाल नाखून दाढ़ी जैसी चीजों को काटने से बचना चाहिए। 

गुरुवार के दिन क्या करें(guruvar ke din kya kare )

इसे भी पढ़े :- सपने में तितली देखने का मतलब।

गुरुवार का दिन भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन यदि श्री हरि विष्णु जी की भगवान नारायण जी का विधिवत रूप से पूजन अर्चन हम लोग करते हैंl तो न केवल जगत पिता जगदीश्वर श्री नारायण भगवान का आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है। बल्कि गुरु ग्रह की भी कृपा हमें प्राप्त होती है। जिससे हमारे जीवन में धन से संबंधित सभी परेशानियां समाप्त होती है।  धन- जो हमारे जीवन का सबसे बुनियादी जरूरत है। जिसके बिना हम अपने जीवन की समस्याओं का निदान नहीं प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में धनधान्य में वृद्धि होती है।  उसका जीवन खुशियों से भर जाता है।  साथ ही पति पत्नी का रिश्ता भी मजबूत होता है। 

Tag:- guruvar ke din  kya kare , guruvar ke din kya karen , guruvar ke din kya Na Karen , guruvar ke din kya Na Karen , guruvar ke din puja kese kare , guruvar ke din puja kaisa kare, गुरुवार के दिन क्या ना करे , गुरुवार के दिन क्या करे , गुरुवार के दिन पूजा कैसा करे , गुरुवार के दिन क्या करे ,

 

 

 

Leave a Comment