शनिवार को करें इन चीजों का सेवन दूर करें शनि का प्रकोप , shanivar ko kare ean chijo ka sevan dur kare shani ka prakop

शनिवार को करें इन चीजों का सेवन दूर करें शनि का प्रकोप(shanivar ko kare ean chijo ka sevan dur kare shani ka prakop)

शनिवार के दिन क्या खाना चाहिए जिससे शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सके। शनिदेव त्वरित गति से परिणाम देने वाले माने जाते हैं इसलिए शनिवार का दिन सातो दिनों में सबसे अधिक विशिष्ट महत्व रखता है। लोग इस दिन काफी बच कर चलना पसंद करते हैं। चाहे वह किसी भी चीज में हो यदि यही सावधान हम अपने खानपान में रहन-सहन में शनिवार के दिन बड़ते तो शनि देव की नाराजगी से बचा जा सकता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।

शनिवार पर शनि ग्रह का अधिपत्य माना जाता है इसलिए कई ऐसी चीजें हैंl जो शनिवार के दिन करना हमारे शास्त्रों के अनुसार वर्जित है। शनि का प्रकोप तो व्यक्ति को तहस-नहस कर सकता है इसलिए यदि हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो शनि के प्रकोप से हम बच सकते हैं। यदि हम अपने भोजन में कुछ चीजों का परहेज करें तथा कुछ विशिष्ट चीजों को अपने भोजन में स्थान देl तो शनि के दुष्प्रभाव से हम बच सकते हैं। शनिदेव ही एक ऐसे ग्रह है जो पूरे पृथ्वी पर संतुलन स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं। इनका व्यवहार हमारे कर्मों पर निर्भर करता है। शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा फल तथा बुरा कर्म करने वाले को बुरा फल देते हैं।

इसे भी पढ़ें – कार्यों में सफलता, व्यापार में वृद्धि एवं सभी परेशानियों से छुटकारा हेतु धारण करें पीताम्बरी नीलम 

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि कोई व्यक्ति वर्तमान के जीवन में कितने ही अच्छे प्रारब्ध करता है। किंतु फिर भी उसे कष्ट होते हैं क्योंकि कहीं ना कहीं यह उसके पिछले जन्मों के कर्मों का भोग होता है इसलिए कहा जाता है कि शनि देव जन्म जन्मांतर तक कर्मों का फल प्रदान करते हैं इसलिए हमने अपने कर्मों के प्रति सतर्क होकर चलने की आवश्यकता है। शनिवार का दिन न्याय प्रिय देवता शनि देव को समर्पित होता है। पूरे ब्रह्मांड के न्यायाधीश के रूप में इन्हें जाना जाता है। परिश्रम करने वाले लोग तथा कमजोर पक्ष के लोगों का प्रतिनिधित्व शनिदेव के द्वारा किया जाता है।

कहा जाता है कि यदि इनकी दृष्टि निकृष्ट हो जाए तो व्यक्ति का जीवन विक्षिप्त हो जाता है। कई तरह की परेशानियां उसके जीवन में आने लगती है। शनि दोष जिन लोगों की कुंडली में होता है।  उन्हें कुछ चीजें सोच समझकर करनी चाहिए। उनमें से भोजन भी एक महत्वपूर्ण वस्तु है इसलिए यदि कोई जातक शनिदेव को प्रसन्न करना चाहता है। उनकी कृपा प्राप्त करना चाहता हैl तो उसे कुछ चीजों को खाने से या सेवन करने से शनिवार के दिन बचना चाहिए l आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या खाना चाहिए-

शनिवार के दिन क्या खाना चाहिए(shanivar ke din kya khana chahiye)

इसे भी पढ़े :- सपने में ततैया का झुंड देखना कैसा होता है।

के दिन तामसिक भोजन का सेवन करना आपको भारी पड़ सकता है। शनिवार के दिन मांस मछली मदिरा का सेवन करने से  अत्यधिक क्रोधित होते हैं तथा व्यक्ति को अशुभ फल देते हैंl ऐसे लोग जिन पर शनि दोष लगता है या जिनकी लग्न पत्रिका में शनि दोष संबंधित चीजें बहुत ही नकारात्मक रूप से प्रभावित हैंl उन्हें तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए ऐसे लोग जिनकी शनि की ढैया चल रही हो या शनि की महादशा चल रही हो या शनि की दशा चल रही हो या शनि की साढ़ेसाती चल रही हो उन लोगों को भी शनिवार के दिन मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिएl ऐसे बच्चे जो अक्सर बीमार रहते हैं।

जिन पर नजर दोष जैसी चीजें बहुत  अधिक नखरीले होते हैं। उन बच्चों को भी शनिवार के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करने देना चाहिए। अन्यथा उनके स्वभाव में और अधिक उग्रता देखने को मिलती हैl बच्चे अत्यधिक नकारात्मक प्रवृत्ति के होने लगते हैं। शनिदेव ऐसी स्थिति में अत्यधिक क्रूर होकर अशुभ फल देते है। जिससे बच्चे की आचरण व्यवहार बुद्धि में नकारात्मकता बहुत अधिक हावी रहती है। 

वहीं अगर कोई व्यक्ति विशेष शुभ शनिवार के दिन भोजन में खिचड़ी का प्रयोग करता है।  तो वह शनि के कई तरह से उत्पन्न दोषो से मुक्त रहता है तथा शनिदेव उस पर प्रसन्न रहते हैंl यही कारण है कि हमारे पूर्वजों के द्वारा शनिवार के दिन खिचड़ी के सेवन पर अधिक बल दिया गया हैl जो कि हमारे स्वास्थ्य के अनुसार भी बहुत लाभदायक माना जाता हैl इससे शनिदेव का क्रोध शांत रहता है तथा व्यक्ति विशेष को शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। उसके कई तरह के दोष कट जाते हैंl

शनिवार के दिन क्या खाना चाहिए(shanivar ke din kya khana Chahiye )

इसे भी पढ़े :- सपने में परीक्षा में फेल होना देता है शुभ संकेत !

शनिवार के दिन भूलकर भी दूध से बनी हुई मिठाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध से बनी हुई सफेद मिठाइयों का सेवन आपके जीवन में उत्पन्न होने वाले कई तरह के दोषों में वृद्धि कर सकता है। आपका जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरने लगता है। यदि आप मीठे का सेवन करना चाहते हैं। तो इस दिन जलेबी का सेवन करना या गुलाब जामुन का सेवन करना बहुत ही उत्तम माना जाता है या गुलाब जामुन या जलेबी यदि काले कुत्ते को या कौवा को खिलाया जाए तो उससे भाग्य में वृद्धि होती है हमारे ऊपर शनिदेव की कृपा बरसती है तथा हमारे जीवन से कई तरह की परेशानियां समाप्त होने लगती है।

शनिवार के दिन क्या खाना चाहिए(shanivar ke din kya khana Chahiye)

शनिवार के दिन काले चने का सेवन किसी भी रूप में करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही यदि काले चने का सेवन गुड़ के साथ किया जाए तो बहुत ही उत्तम माना जाता है। जिन लोगों का शनि ग्रह बहुत भारी रहता है। उन्हें शनिवार के दिन काले चने के छोले सेंधा नमक से युक्त बनाकर सेवन करना चाहिए तथा कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों को भोजन के रूप में अवश्य देना चाहिएl इसके साथ ही दही भल्ले का सेवन शनिवार को करने से न केवल शनि ग्रह की दशा शांत होती है।

इसे भी पढ़े:- सपने में समोसा देखना शुभ होता है या अशुभ

बल्कि राहु- केतु जैसे पापी ग्रहों का भी प्रभाव हमारे जीवन पर कम ने लगता है। जब भी संभव हो तो शनिवार को कम से कम काले चने के छोले तथा दही भल्ले का वितरण मजदूर वर्ग के लोगों में अवश्य करें या ऐसे लोग जो किसी भी तरह से बुनियादी चीजों को भी प्राप्त करने में जीवन में असफल है। उन्हें यह भोजन सेवन करने के लिए अवश्य प्रदान करें। आप देखेंगे कि आपके जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। शनिदेव की ले की सारी क्रोध अवस्था शांत होने लगती है तथा व्यक्ति पर शनिदेव प्रसन्न होने लगते हैं। उसके जीवन में सकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ने लगता है। उसका जीवन कई तरह के सुख सुविधाओं से परिपूर्ण होने लगता हैl सभी समस्याओं का निदान होने लगता है। 

Tag :- शनिवार के दिन क्या खाना चाहिए , शनिवार के दिन क्या खाना नही चाहीए , शनिवार के दिन व्रत में क्या खाना चाहिए , शनिवार व्रत के दिन क्या खाना चाहिए , शनिवार के दिन उपवास में क्या खाना चाहिए , shanivar ke din kya khana chahiye , shanivar vrat ke din kya khana chahiye , shanivar ke Din kya nahi khana chahiye , shanivar vrat ke din kya nahi khana Chahiye , shanivar ke din kya nahin khana chahiye , shanivar vrat ke din kya khana chahiye,

 

 

 

 

Leave a Comment