शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए , shanivar ke Din kya kharidna Chahiye

शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए (shanivar ke din kya kharidna chahiye)

शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए(shanivar ke din kya kh olparidna chahiye) वैदिक ज्योतिष विज्ञान हो या पाश्चात्य ज्योतिष विज्ञान सभी शनि ग्रह को बहुत विशिष्ट ग्रह की उपाधि से अलंकृत करते हैं। ऐसे में उनसे संबंधित वस्तुओं के प्रति लोग बहुत अधिक सजग होकर चलने का प्रयास करते हैं। शनिवार(shanivar)का दिन शनि ग्रह से संबंधित होता है। ऐसे में लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए?

जिससे वे लोग शनिदेव (shanidev) के प्रकोप से बच सकें। शनिदेव की कुदृष्टि जिस पर पड़ जाती है या शनिदेव जिन पर क्रोधित हो जाते हैं। उनका जीवन जीवित नर्क के समान हो जाता है। कोई भी व्यक्ति विशेष उसके जीवन में उसे सहारा देने के लिए मौजूद नहीं रहता है। एमतो आइए जानते हैं आप किन-किन चीजों को शनिवार के दिन खरीद सकते हैं या शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए इस पर हम विस्तार से चर्चा करते हैं-

भारतीय ज्योतिष विज्ञान सभी उन्नत विद्याओं में से एक विशिष्ट विद्या है। जिसके माध्यम से हमें विभिन्न प्रकार के ग्रह -नक्षत्र के स्वभाव, उनकी प्रवृत्ति तथा उनसे संबंधित सभी तरह की चीजों का ज्ञान हमें प्राप्त होता है।  ज्योतिश शास्त्र बहुत ही बारी की निरक्षण किसी भी चीज की करता है तथा गणना के आधार पर एवं काफी सोच विचार कर ही विभिन्न ग्रहों की स्थिति तथा उनके द्वारा उत्पन्न विभिन्न प्रकार के प्रभाव जो कि पूरे ब्रम्हांड में अपने अस्तित्व को दर्शाने की छमता रखते हैं। चाहे वह संभावित प्रभाव अच्छा हो या वह प्रभाव बुरा हो। ऐसे में सभी नौ ग्रह की स्थिति एवं उनसे संबंधित कई तरह की चीजों की व्याख्या की गई है।

इसे भी पढ़े :- रूठे हुए एवं क्रोधित सूर्यपुत्र शनिदेव को मनाने के उपाय

आज हम उन नवग्रह में से कर्म फल दाता शनि ग्रह के बारे में चर्चा करेंगे तथा जानेंगे कि उनसे संबंधित शनिवार का दिन किन-किन चीजों के लिए बना है। शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए(shanivar ke din kya kharidna chahiye )जिससे हमें लाभ हो और शनि देव की वक्र दृष्टि से भी हम सुरक्षित रहें एवं उनकी कृपा भी प्राप्त हो सके। जिससे हमारे तरक्की के द्वार खुलें एवं हमारे भाग्य के सितारें दिनों दिन चमकते चले जाजाए। शनिवार के दिन घोड़े की नाल खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। हमारे पूर्वजों के द्वारा घोड़े की नाल को शुभता के प्रतीक के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है।

ऐसी मान्यता है कि इसे मुख्य द्वार पर लगाने से उस गृह स्थल में बुरी शक्तियां कभी भी प्रवेश नहीं करती है।  ना ही घर में लक्ष्मी की कमी रहती है। ना धन दौलत की कमी रहती है।  शनि ग्रह का संबंध घोड़े की नाल से बहुत अधिक गहरा माना जाता है तथा किसी जातक की लग्न पत्रिका में जब शनि ग्रह की अवस्था दृष्ट होती है। तब वह ऐसे में भूत- प्रेत, तंत्र-मंत्र आदि जैसी चीजों का शिकार होने लगता है। ऐसे में घोड़े का नाल उस जातक के द्वारा प्रयोग में लाए जाना कइ तरह की मुसीबतों से उसे बचाता है।  कभी भी आकस्मिक रुप से व्यक्ति अस्थिर नहीं रहता है तथा उसके परिवार की सदस्य भी कई तरह के नकारात्मक चीजों से सुरक्षित रहते हैं।

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार शनिवार के दिन घोड़े की नाल से बनी हुई अंगूठी को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन यदि इस अंगूठी को खरीद कर विधिवत रुप से धारण किया जाए। तो शनि ग्रह के द्वारा उत्पन्न प्रभाव जो जातक के जीवन को  अभ्याहत कर सकते हैं। उन सभी अभ्याहत को  निष्फल करने की क्षमता यह दिव्य अंगूठी रखती है।  प्रवर भाग्य के लिए तथा प्रचंड  सौभाग्य के लिए लोग घोड़े के नाल से बनी हुई अंगूठी धारण करते हैं।

इसे भी पढ़े :- देव गुरु बृहस्पति को बलिष्ट बनाने के ज्योतिषीय उपाय

शनिवार के दिन चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। चांदी जो हमारे मन मस्तिष्क को शीतलता प्रदान करता है। शनि के द्वारा पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत अधिक उलझन में रहता है। उसे भ्रम की स्थिति सदैव प्रतीत होती है।  जिसके कारण वह दैनिक दिनचर्या में भी बहुत अधिक पिछड़ा रहता है। उसके सोचे हुए कार्य पूरे नहीं हो पाते हैं।  ऐसे में मानसिक दबाव उस पर बहुत अधिक बढ़ जाता है इसलिए शनिवार के दिन चांदी की गहनों को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप चाहे तो अपने लिए वस्त्र भी खरीद सकते हैं। शनिवार के दिन वस्त्र खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

बात शनिदेव की हो और उनसे संबंधित रत्न नीलम की ना हो यह तो नहीं हो सकता है। शनिवार के दिन यदि कोई व्यक्ति नीलम खरीदता है। तो यह नीलम उसके लिए बहुत ही सौभाग्यशाली सिद्ध होता है। अतः किसी व्यक्ति को यदि नीलम से बने हुए विभिन्न आभूषण खरीदना है या नीलम रत्न लेना है। तो वह शनिवार के दिन ले सकता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह एवं शनि ग्रह का रत्न हीरा भी खरीदना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है। 

हीरा जो आर्थिक वर्चस्व का स्वामी माना जाता है।  जिसे रत्नराज माना जाता है यह एक ऐसा रत्न है, जो संयुक्त रूप से शुक्र ग्रह तथा शनि ग्रह की अवस्था में उत्कृष्टता लाने के लिए धारण किया जाता है। अतः जिन महिलाओं को या जिन पुरुषों को या जिस भी व्यक्ति विशेष को हीरा खरीदने का मन हो वह लोग शनिवार के दिन हीरा खरीद सकते है। नवग्रहों के राजकुमार यानी बुध ग्रह का रत्न पन्ना को भी शनिवार के दिन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़े – मूंगा रत्न पहनने के 15 चमत्कारी फायदे – Munga Stone Benefits In Hindi

शनिवार के दिन पशुओं के विभिन्न प्रकार की जरूरत की चीजों को भी खरीदा जा सकता है। केवल इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कोई भी लोहे की वस्तु आप पशुओं के प्रयोग के लिए शनिवार के दिन ना खरीदें। 

यही यदि धनतेरस जैसा शुभ एवं मांगलिक योग शनिवार के दिन पड़ता है। तब शनिवार के दिन किसी भी तरह की वस्तु को खरीदा जा सकता है क्योंकि इस शुभ योग में शनि के द्वारा उत्पन्न किए जाने वाले सभी तरह के प्रभाव निष्फल होते हैं इसलिए केवल धनतेरस का महत्व अधिक रह जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन आप चाहे तो लोहे से बनी हुई कोई वस्तु हो या कोई भी चीज जो आप खरीदना चाहते हैं।  वह सभी चीजें आप खरीद सकते हैं। उस दिन शनिवार का दोष नहीं लगता है और ना ही शनि ग्रह के दुष्प्रभाव जातक को प्रभावित कर पाते हैं।  

Tag:- शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए , शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए क्या नहीं , क्या शनिवार के दिन सोना खरीदना चाहिए, शनिवार के दिन क्या क्या चीज खरीदना चाहिए , क्या शनिवार के दिन लोहा खरीदना चाहिए,  shanivar ke din kya kharidna chahiye , shanivar ke din kya chij kharidna chahiye , shanivar ke din kya kharidna chahiye hai , shanivar ke Din kya kharidna chahiye in english , shanivar ke din kya kharidna chahiye ya nahi ,

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment