गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए , guruvar ke din kya nahi karna chahiye

गुरु ग्रह का साथ चाहते हैं तो भूल कर भी गुरुवार को ना खरीदें यह चीजें(guru grah ka sath chahte hai to bhul kar bhi guruvar ko na kharide yah chije)

गुरु ग्रह बृहस्पति का आधिपत्य वाला दिन गुरुवार सभी लोगो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ चीजों को करना वर्जित माना जाता है। गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए जिससे हमारे सितारे प्रतिकूल अवस्था में गमन करने लगे। हमारे ही विरोधी हमारे ऊपर धाक जमाने लगे।  इस प्रकार की स्थिति को बचने के लिए हमें इस बात का ज्ञान अवश्य होना चाहिए कि गुरुवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए-

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए(guruvar ke din kya nahi karna chahiye)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन को एक सुचारू रूप में चलाने के लिए कई तरह के उपाय टोटके हमें बताता है। जिससे जीवन में आने वाली आप्रसांगिक एवं आकस्मिक घटनाएं किसी भी व्यक्ति विशेष को इतना अधिक विचलित ना कर दे कि वह पूर्ण रूप से निराशा के समक्ष घुटने टेक दें। अतः वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। कई तरह की चीजें बताए गए हैं। जिससे हम अपने भविष्य अपने वर्तमान को बदल सकते हैं। हमारे रोजमर्रा के जीवन में प्रयोग में  लाने वाले कई ऐसी वस्तुएं है। जो ऐसी मान्यता है कि यदि शुभ घड़ी में खरीदा जाए तो हमारे लिए बहुत ही शुभ शगुन के रूप में परिवर्तित होती है।

किंतु यही जब अशुभ घरी में खरीदते हैं या उपयुक्त दिन में नहीं खरीदते हैं।  तब वही वस्तुएं हमारे लिए अशुभ भाग्य का कारक सिद्ध होने लगती हैं।  कई तरह की अशुभ चीज है। हमारे जीवन में घटने लगती है। गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति से संबंधित होता है। गुरुवार के दिन भूलकर भी पूजा की सामग्री नहीं लाना चाहिए। पूजा से संबंधित कोई भी सामग्री यदि कोई व्यक्ति विशेष गुरुवार के दिन लाता है। तो ऐसे में व्यक्ति अध्यात्मिक चीजों से बहुत अधिक दूर जाने लगता है।  उसका मन पूजा पाठ से बिल्कुल हटने लगता है।

इसे भी पढ़े :- सपने में चूड़ी टूटने का मतलब होता है

उसकी लाई हुई वस्तु यथावत रह जाती है किंतु वह उसका प्रयोग नहीं कर पाता है इसलिए पूजा की वस्तु खरीदने से पूर्व उसे किस दिन खरीदना चाहिए। उसका ध्यान अवश्य रखें गुरुवार के दिन पूजा की किसी भी तरह की वस्तु खरीदने से बचे।  यह आपके जीवन में अशुभता के प्रतीक में कई गुना वृद्धि कर देता है। जिससे कई तरह के कार्यों में आपको असफलता का मुंह देखना पड़ता है। गुरुवार के दिन ऐसे वस्तुओं की खरीदारी से बचना चाहिए जो हमारे नेत्र से संबंधित होते हैं।

इसके साथ-साथ ऐसी वस्तुएं जिनका प्रयोग काटने चाटने में किया जाता है या रसोई से संबंधित बर्तन या किसी भी तरह का धारदार चीजों का खरीदना भी वर्जित माना जाता है।  गुरु ग्रह को परिवार को संयोजित करने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में किसी धारदार वस्तु का गुरुवार के दिन खरीदना परिवार में विच्छेद का कारक सिद्ध हो सकता हैl अतः गुरुवार के दिन भूलकर भी इस प्रकार की वस्तुओं को खरीदना नहीं चाहिए एवं इनका प्रयोग भी जितना हो सके उतना कम करना चाहिए। 

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए(guruvar ke din kya nahi karna chahiye)

गुरुवार के दिन अपने शरीर के बाल नाखून नहीं कटवाना चाहिए।  ऐसा करने से मानहानि की संभावना बहुत अधिक रहती है।  इसके साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी बहुत ही इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जो लोग स्वास्थ्य संबंधित चिंताओं से बहुत अधिक ग्रसित रहते हैं। उन्हें विशेषकर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गुरुवार के दिन किसी भी परिस्थिति में अपने अंग को विकृत नहीं करना चाहिए।

इसे भी पड़े -: सपने में सीढ़ी से नीचे उतरना क्या होता है जाने

इसके साथ ही शरीर में साबुन आदि का प्रयोग करने से बचना चाहिए। महिलाओं को बाल धुल कर अपमान नहीं करना चाहिए l इसके साथ साथ गुरुवार के दिन कपड़ों को सर्फ आदि से धूलना नहीं चाहिए। ऐसा यदि कोई व्यक्ति विशेष करता है। तो उसके विभिन्न कार्यों में रुकावट आती हैl इसके साथ-साथ धन की वृद्धि भी रुक जाती है। व्यक्ति तरक्की के रास्ते से पूर्ण रूप से विमुख हो जाता है।

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए(guruvar ke din kya nahi karna chahiye)

गुरुवार के दिन भूलकर भी किसी भी व्यक्ति विशेष को अपमानित नहीं करना चाहिए। खासकर साधु, संत एवं पिता तुल्य या बुजुर्ग व्यक्तियों का अपमान करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है। कभी भी गुरुवार के दिन किसी भी बड़े- बुजुर्ग व्यक्ति से अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए तथा उनका अपमान करने से बचना चाहिए।  धार्मिक अनुष्ठानों का भी मजाक उड़ाने से बचना चाहिए क्योंकि यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है।

तो वह अपने गुरु ग्रह के दूषित होने का कारक बनने लगता है तथा गुरु ग्रह की खराब स्थिति के कारण व्यक्ति का जीवन कष्टों से भरने लगता है। उसके द्वारा किए जा रहे मेहनत का फल उसे प्राप्त नहीं होता है। उसकी सुख समृद्धि सौभाग्य सभी चीजों में निकृष्टता  आने लगती है।  सामाजिक पतन की शुरुआत उसके जीवन को बर्बाद कर देती है।

इसे भी पड़े:- सपने में खुद को मरा हुआ देखना क्या होता है

गुरुवार के दिन खाने में कभी भी ऊपर से नमक डालकर खाना नहीं चाहिए। इससे मोटापे संबंधित समस्या के साथ-साथ और भी कई शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों  का व्यक्ति विशेष शिकार हो सकता है तथा उसकी बुद्धि भी इस क्रिया से नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है।  उसके प्रत्येक कार्य में बाधा उत्पन्न होता है। दूध और केला खाना भी गुरुवार के दिन उत्तम नहीं माना जाता है। इसके उलट यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन केसर या हल्दी डालकर करता है। तो उसकी गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। 

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए(guruvar ke din kyà nahi karna chahiye)

गुरुवार के दिन घर में नमक युक्त पोछा या किसी भी तरह से पोछा या अधिक साफ सफाई करना वर्जित माना जाता है। घर में लगे हुए मकड़ी के जाले आदि को भी हटाना गुरुवार के दिन अशुभ माना जाता हैl ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है तथा उस घर में दुख दरिद्रता का वास होने लगता है तथा व्यक्ति विशेष को भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होता है। 

गुरुवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए(guruvar ke din kya nahi karna chahiye)

गुरुवार के दिन खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए।  इसके साथ ही भुजा जो अनाजों के मिश्रण से बनाया जाता है। उसका सेवन करना भी वर्जित माना जाता है। मुढि भी गुरुवार के दिन नहीं खाना चाहिए। गुरुवार के दिन मांस मदिरा का भक्षण करना भी वर्जित माना जाता है। गुरुवार का दिन जितना हो सके सात्विक जीवन जीने का एवं सात्विक भोजन ग्रहण करने का दिन माना जाता है। इस दिन हरिनाम का जब कई तरह की बाधाओं को काटने में मदद करता है।  इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में संपन्नता बनी रहती है। 

Tag:- guruvar  kya nahi karna chahiye, guruvar ke din kya karna chahiye , guruvar ke din kya kharidna chahiye , guruvar ke din kya kare , guruvar ke din kya daan karna chahiye , guru

Leave a Comment