सपने में आरती करते देखना, Sapne mein aarti Karte dekhna

सपने में आरती करते देखना,( Sapne Mein aarti Karte dekhna)

सपने में आरती करते देखना,( Sapne Mein aarti Karte dekhna) Arti ka photo,

 

सपने में आरती करते देखना, Sapne mein aarti Karte dekhna :- हिंदू परंपराओं के अनुसार, सनातन संस्कृति के अनुसार आरती हमारे उपासना की एक महत्वपूर्ण विधि मानी जाती है। ऐसा माना जाता है की आरती के समय जो भी दीपक या किसी भी प्रकार का दिया जलाते हैं।

उससे निकलने वाली लौ की उष्मा शक्ति ऐसा माना जाता है कि सीधे हमारे आराध्य के चरणों तक पहुंचती है। हमारी वेदना हमारी करुण पुकार हमारे आराध्य देवता तक पहुंचती है। यही कारण है कि हिंदू पद्धति में यज्ञ एवं आरती का बहुत अधिक महत्व बताया गया है।

आरती के बिना किसी भी तरह का पूजा पाठ, किसी भी तरह का धार्मिक अनुष्ठान आरती के बिना पूर्ण नहीं माना जाता है। आरती एक ऐसा क्षण होता है। जब व्यक्ति पूरी तरह से भक्ति से परिपूर्ण भाव विभोर हो उठता है।

व्यक्ति की आत्मा केवल प्रभु ध्यान में ही क्लीन रहती है। उस वक्त उसका चित बहुत ही प्रफुल्लित रहता है। केवल हर्षन्माद में भूल कर हर चीज अपने ईश्वर को पुकारता है। अपने आराध्य को अपने पालनहार को अपने सृजन करता को पुकारता है और यह करुण पुकार ईश्वर जरूर सुनते हैं।

भगवान जिस भी रूप में हो किंतु अपने भक्तों को दर्शन अवश्य देते हैं। उनकी उनकी भावनाओं को उनकी करुण वेदनाओं को उनके सारे दुखों को दूर करने की पुकार अवश्य सुनते हैं। सच्चे हृदय से भक्तों के द्वारा मांगा गया हर चीज पालनहार स्वयं ही दे देते हैं।

आरती के माध्यम से एक भक्त अपने ईश्वर से जुड़ता है। आरती के माध्यम से एक भक्त अपने इष्ट से जुड़ता है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का एक मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।

इसे भी पढ़े :- सपने में चांदी की बिछिया देखने का क्या मतलब होता है जाने। 

आरती पंचभूतों का प्रतीक माना जाता हैl आरती इसलिए भी की जाती है क्योंकि प्रभु की प्रतिमा बहुत ही आकर्षण युक्त होती है। किसी की भी नजर उनके मुख से हटती नहीं है। ऐसे में आरती के माध्यम से उन्हें अग्नि स्नान कराया जाता है।

जिससे यदि किसी भी तरह की नजर दोष आदि लगी हो तो प्रभु का इसके माध्यम से नजर दोष एवं बालाएं उतारी जाती है। हमारे संस्कृति में अग्नि स्नान का भी बहुत महत्व माना जाता है।

प्राचीन काल से ही अग्नि स्नान कब किया जाता है। जब किसी व्यक्ति के ऊपर किसी दूसरे व्यक्ति की कड़ी नजर लग जाती है। जब कोई भी जीव आवश्यकता से अधिक आकर्षण पूर्ण होता है ।

तब सभी उसकी छवि को अपनी आंखों में समा लेना चाहते हैं। ऐसे में अपराध वश उनके द्वारा उक्त व्यक्ति या उक्त जीव को नजर लग जाती है इसलिए अग्नि स्नान का महत्व हमारे संस्कृति में बहुत अधिक माना जाता है ।

प्रभु जिनकी मूरत एकदम प्राणी युक्त प्रतीत होती है। ऐसे में भक्त भावविभोर होकर अपने पालनहार को एक तक लगाए देखता है। जिससे यह संभव है कि भगवान को नजर दोस लग सकता है इसलिए आरती के माध्यम से उन्हें अग्नि स्नान कराया जाता है ।

इस दुनिया में अध्यात्म के पक्ष में हर तरह की चीजें पूरी तरह से संभव है। भगवान की मूरत किसी को केवल विशिष्ट देवता की मूर्ति नजर आती है। तो कोई उन्हें अपने स्वयं के बालक के रूप में देखता है ।

कोई उन्हें बेटा मानता है तो किसी के लिए वे प्राणनाथ है। किसी के लिए वे तारणहार है अध्यात्म में हर चीज मुमकिन है। हर किसी भी चीज में प्राण है अतः यह सारी चीजें भक्ति भाव से परिपूर्ण ह्रदय के लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

जैसे सारी घटनाएं एक प्राणी युक्त व्यक्ति के द्वारा घटित होती है। उसी तरह उनके लिए उनके इष्ट भी एक प्राणी युक्त मुहूर्त है। जिन्हें भूख भी लगती है, प्यास भी लगती है। हर वह चीज जो मानवीकरण को निर्धारित किया जाता है। उन सभी की प्राथमिकता के आधार पर प्रभु वंदन किया जाता है।

सपने में आरती करते देखना,( Sapne Mein aarti karte dekhna kaisa hota hai) एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है तथा स्वप्न शास्त्र के अनुसार विभिन्न वर्गों के लिए अनेक पहलुओं पर यह किस प्रकार प्रभावित करेगा आइए जानते हैं:-

इसे भी पढ़े :- नीलम रत्न के अदभुत लाभ – Neelam Stone Benefits In Hindi

सपने में आरती करते देखना,( Sapne Mein aarti Karte dekhna)

उत्तर:-यदि यह सपना किसी गृहिणी के द्वारा देखा गया है तो उसका तात्पर्य है कि उसके आराध्य उसके इष्ट उसके ऊपर बहुत ही अधिक प्रसन्न है।

स्वप्न के माध्यम से ईश्वर उन्हें यह संकेत देना चाहते हैं कि वे उनके पग-पग पर पूर्ण रूप से उनके साथ हैं तथा आगामी भविष्य में उनकी सभी दुख व्याधियों परेशानियां समाप्त होने वाली है।

आने वाले भविष्य में शुभ समय की शुरुआत होगी जिसमें उनके अनेक रुके हुए कार्य बहुत जल्द संपन्न होंगे। घर में सुख शांति का वास होगा। समृद्धि की प्राप्ति होगी। ऐसी महिलाएं जो संतान की इच्छा रखती है।

आने वाले भविष्य में उनकी यह मातृत्व की चाह की इच्छा पूर्ण होने वाली है तथा यह सपना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि उनके भाग्य का लेख बदलने वाला है। उनका भाग्य प्रबल होने वाला है।

यह सपना बहुत ही शुभ संकेतों से पूर्ण है। ऐसी महिलाएं जो गर्भ से है उनके द्वारा यह सपना देखने का तात्पर्य है कि उनके गर्भ से किसी उच्च कोटि की आत्मा का जन्म होने वाला है। आने बाला संतान सत्कर्म से युक्त है तथा वर्तमान जीवन में भी बहुत ही उत्तम फलों को प्राप्त करेगा।

उसके जन्म के पश्चात आपके घर परिवार वालों के भाग्य के द्वार खुलने वाले यह सपना दर्शाता है कि ईश्वर आपके हर डगर पर आपके साथ है। आप सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उनका आशीर्वाद आपके हर कार्य में साथ है। यह सपना बहुत ही शुभ एवं उत्तम माना जाता है।

इसे भी पढ़े :- सपने में बहुत सारे लोग देखना कैसा होता है जाने।

सपने में आरती करते देखना,( Sapne Mein aarti Karte dekhna)

उत्तर :-यह सपना,( Sapne Mein Aarti Karte dekhne ka matlab kya hai )जिस भी आयु वर्ग के द्वारा देखा गया है। इसका अर्थ है कि यह सपना आपके लिए विभिन्न तरह से बहुत ही शुभ हैै। यह सपना दर्शाता है कि आने वाले समय में पदोन्नति जैसी चीजें आपको प्राप्त हो सकती हैै।

किसी अधूरी इच्छा की पूर्ति होगी घर में किसी तरह का मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। घर में सुख- समृद्धि का वास होगा। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी किसी रुके हुए कार्य की पूरी होने की भी प्रबल संभावना बनी रहेगी।

कार्य क्षेत्र में प्रगति के भी बहुत उत्तम आसार बनेंगे ।आने वाले समय में उक्त व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ की भी प्राप्ति हो सकती है। यह सपना दर्शाता है कि विभिन्न आयामों में जातक को लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

 

Tag:- Sapne me arti dekhna,Sapne me Arti karte dekhna,Sapne me arti karna,Sapne me arti ki thali dekhna,सपने में आरती करने का मतलब,सपने में आरती की थाली सजाना,सपने में आरती होते देखना,सपने में आरती सुनना,सपने में आरती करना

 

 

Leave a Comment