सपने में देवी की पूजा करना देखना,Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna

 सपने में देवी की पूजा करना देखना,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna)

सपने में देवी की पूजा करना देखना,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna)durga ma ka photo,

 

चेहरे पर मंद मुस्कान ,आंखों में समस्त संसार को प्रदान करने वाला सात्विक प्रेम देवी की छवि इतनी मनमोहक होती है कि कोई भी इनकी प्रतिमा देखकर यह कह नहीं सकता है कि वह एक प्रतिष्ठित की हुई प्रतिमा है या स्वयं माता विराजमान है।

स्वयं माता इस धरातल पर अपने मातृत्व सुख को प्रदान कर रहे हैं।देवी की लीला अपरंपार है। उन्हें कोई भी नहीं समझ सकता है।उनके द्वारा प्रदान किया गया स्नेह, वात्सल्य, प्रेम अतुलनीय है।

शायद यही कारण है कि सदियों से अनंत काल से हमारे धर्म पद्धति का देवी पूजन को बहुत अधिक प्राथमिकता दी जाती है। जब भी देवी मां किसी बच्चे की करुण पुकार सुनती है। तो माता दौड़ी चली आती है।

भले ही मानव के नेत्र इतने उत्कृष्ट नहीं है कि माता को साक्षात देख सके किंतु कई ऐसे उच्च कोटि के सात्विक आत्माओं का जन्म हो चुका है। जिन्होंने साक्षात ना जाने मां के कितनी देवियों के स्वरूप के दर्शन किए हैं।

उनमें से एक है परमहंस जी जिन्हें माता काली का स्वयं आशीर्वाद प्राप्त था भक्तों के अभाव में इतनी शक्ति होती है कि वह अपने इष्ट तक को आने को मजबूर कर सकता है। अपने इष्ट तक को स्नेह के बंधन में ऐसा बांध सकता है की देवी माता को जब भी भक्त बुलाता है।

माता दौड़ी चली आती है। परमहंस जी तो स्वयं माता को अपने हाथों से भोजन कराते थे। यह केवल भक्ति की शक्ति का एक छोटा सा दर्पण है। देवी मां की कृपा से जो अज्ञानता का अंधेरा चारों ओर छाया रहता है।

वह ज्ञान चक्षु के खुलने से सारे अंधकार दूर हो जाते हैं। देवी मां के लिए सभी बच्चे एक समान है तथा जो भी उन्हें सच्चे ह्रदय से मानता है। माता स्वयं इसके पग -पग पर साथ रहती है। प्रतिक्षण माता अपने बच्चों पर मातृत्व को लूटती रहती है।

सपने में देवी की पूजा करना देखना,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhne se kya hota hai) इसका फल कैसे किसी के जीवन को प्रभावित कर सकता है?? ? क्या यह सपना पूरी तरह से निरर्थक है पूरी तरह से निष्फल है??? यह हम स्वप्न शास्त्र के माध्यम से जानने का प्रयास करेंगे कि कैसे विभिन्न आयु वर्ग के लोग इससे प्रभावित होंगे।

इसे भी पढ़े: – पन्ना रत्न पहनने के फायदे – Best Emerald Stone Benefits In Hindi

सपने में देवी की पूजा करना देखना,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna)

उत्तर:- यदि यह सपना किसी गृहणी के द्वारा देखा गया है तो उसका अर्थ है कि उनकी कुल देवी उन पर बहुत ही प्रसन्न है l उनके द्वारा किए जा रहे सेवा भाव से वह बहुत अधिक प्रशन्न है l तभी उन्हें यह दुर्लभ स्वप्न आया है।

यह सपना उनके आगामी भविष्य का सूचक है l माता इसके माध्यम से उन्हें यह संकेत देना चाहती हैं कि आने वाले भविष्य में अब उनकी सारी दुख, पीड़ा, कष्ट आदि समाप्त होने वाले हैं।

आने वाला समय सुखो से युक्त रहने वाला है। उक्त स्त्री के भाग्य तो प्रबल होंगे ही इसके साथ ही उससे जुड़े हुए लोग उसके बच्चे उसके पति आदि को भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य उदय की प्रबल संभावना रहेगी।

ऐसी स्त्री जिन्हें संतान प्राप्ति की इच्छा है किंतु यह इच्छा अधूरी है तो भी उन्हें अब किसी तरह की परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है। माता का सपने में आना इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द आपकी सुनी गोद भरने वाली है। आपके घर पर भी पूर्ण रूप से खुशियां आगमन करने वाली है।

आपकी आर्थिक उन्नति भी हो सकती है l यह भी संभव है कि आपको घर आदि या जमीन जैसी चीजों की प्राप्ति हो यह सपना इस बात का संकेत है कि आने वाला समय बहुत ही सकारात्मक एवं अनुभव होगा अनेक प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति भी संभव है।

इसे भी पढ़े :- पुखराज रत्न के फायदे – Best Yellow Sapphire Stone Benefits In Hindi

सपने में देवी की पूजा करना देखना, (Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna)

उत्तर:- सपने में देवी की पूजा,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna Kya Hota Hai )यदि किसी विद्यार्थी वर्ग या छोटी आयु के बच्चे के द्वारा देखा गया है तो उसका अर्थ है कि वह किसी देवी के साथ प्रारब्ध से जुड़ा हुआ है तथा यह सपना इस बात का भी संकेत है कि जो भी दिव्य शक्ति है।

वह उक्त बच्चे के साथ हर समय साथ है एवं यह भी दर्शाता है की आने वाले भविष्य में कोई बहुत ही बड़ी शुभ घटना घटने वाली है।जो हर पक्ष से उस बच्चे के लिए शुभ रहने वाला है।

यह सपना यह भी दर्शाता है कि पठन-पाठन से संबंधित चीजों में मां शारदा का आशीर्वाद भी उस पर बना रहेगा l विभिन्न विषयों के अध्ययन में तो रुचि बढ़ेगी ही। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धा संबंधित चीजों में भी उससे अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

यह सपना बहुत ही उत्तम है तथा ईश्वर का देवीय आशीर्वाद उसके ऊपर बना हुआ है l यह भी संभव है कि उसके द्वारा किए गए पिछले जन्म का उत्तम कर्मों का फल है ।जो दिव्य शक्ति उसके साथ जुड़ी हुई है।

इसे भी पढ़े :- हकीक माला के फायदे – Hakik mala Ke Fayde

सपने में देवी की पूजा करना देखना,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna)

उत्तर :-कोई ऐसा वर्ग जो किसी तरह के धन उपार्जन के साधन में लगा हुआ है या किसी तरह की जीविकोपार्जन में संलग्न है और उसके द्वारा सपने में देवी की पूजा करना देखा,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna Kaisa Hota Hai) गया है तो उसका तात्पर्य है कि वर्तमान में जितनी भी विषम परिस्थितियां आपके जीवन में बनी हुई हैै।

आने वाले भविष्य में सभी का निराकरण होने वाला है। वर्तमान की स्थिति आपके पक्ष में भले ही ना हो या यदि है तब भी आपको उचित परिणाम भले ही ना प्राप्त हो रहा होl भले ही दृष्ट स्थिति से मानसिक व्यथा दयनीय हो चुकी है।

किंतु यह सपना इस बात का सूचक है कि आने वाला भविष्य स्वर्णिम रहने वाला है l व्यक्तिगत जीवन में भी इसके अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे l इसके साथ ही पेशेवर जीवन में भी अच्छे एवं सकारात्मक परिणाम आपकी आवर्तन को बदलने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। आने वाला समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है चाहे वह आर्थिक पक्ष हो या सामाजिक पक्ष है।

सपने में देवी की पूजा करना देखना, (Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna)

सपने में देवी की पूजा करना देखना,( Sapne Mein Devi ki Puja karna dekhna Kya Hota Hai )यह एक सौभाग्यशाली सपना माना जाता है। यह सपना जिस भी आयु वर्ग के व्यक्ति के द्वारा देखा गया है। उसे अनेक प्रकार से लाभ ही प्राप्त होगा। किसी को स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होगी।  किसी के परीक्षा संबंधित परिणाम अच्छे होंगे। धन की समस्याएं खत्म होंगी आदि।

Tag :- Sapne me devi ki puja karne ka matlab,Sapne me devi ma ko dekhna,Sapne me devi ki puja karne ka  sahi tarika,Sapne me devi ki puja karne ka kya matlab hai,Sapne me devi ki puja karne se kya hota hai,सपने में देवी मां दुर्गा को देखना,सपने में देवी मां की मूर्ति देखना,सपने में देवी के मंदिर जाना,सपने में देवी मां की पूजा करने पर क्या लाभ होगा,

Leave a Comment