सावधान! शनि के प्रकोप से बचना है तो भूल कर भी यह 7 कार्य ना करें , savdhan! Shani ke prakop se bachna hai to bhul kar bhi yah 7 kary na kare

सावधान! शनि के प्रकोप से बचना है तो भूल कर भी यह 7 कार्य ना करें( shanidev ke prakop se kaise bache?)

 

शनिवार के दिन क्या करें क्या ना करें?(shanivar ke din kya kare kya na kare) लोगों के मन में इस चीज को लेकर काफी आशंकाएं व्याप्त रहती है। कारण शनि ग्रह जो सभी ग्रहों में प्रतिकूल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जिनकी कृपा के बिना राजसुख प्राप्त करना असंभव है।  जिनकी दृष्टि किसी व्यक्ति को रंक से राजा भी बना सकती है तथा राजा से रंक भी बनाने की क्षमता रखती है। शनिवार के दिन विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। 

कुछ ऐसे कार्य है जो शनिवार के दिन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य है जो खास शनिवार के दिन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं तथा व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी तरह की समस्याएं सभी तरह की परेशानियों को समाप्त कर व्यक्ति को सुख संसाधनों से युक्त बनाकर कृतार्थ कर देते हैं। तो आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या ना करें ,(shanivar ke din kya na kare )

शनिवार के दिन क्या न करें(shanivar ke din kya na kare )

इसे भी पढ़ें :- शनि ग्रह क्या है और शनि की महादशा, ढैया और साढ़ेसाती से कैसे बचें ?

शनिवार का दिन बाकी दिनों से काफी भारी माना जाता है तथा बहुत ही अधिक लोगों पर इस दिन का प्रभाव माना जाता है। यही कारण है कि लोग इस दिन बहुत ही सचेत होकर चलने का प्रयास करते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो शनिवार के दिन नहीं करनी चाहिए। जैसे- शनिवार के दिन कभी भी किसी भी ऐसे व्यक्ति से उलझना नहीं चाहिए। जो बहुत ही कमजोर पक्ष से संबंध रखता हो या किसी भी तरह से उसका जीवन कई तरह की बुनियादी चीजों से अभावग्रस्त रहता है या घमंड से किसी भी व्यक्ति को कड़वे या कर्कश शब्द कहने से बचना चाहिए।

ऐसा कोई व्यक्ति जो दिव्यांग हो। उसका उपहास उड़ाना भी शनिवार के दिन आपको भारी पड़ सकता है। मजदूर वर्ग से उलझना जीवन में संकटों में वृद्धि कर सकता है। ऐसा कोई व्यक्ति जो पसीने से लथपथ हो कार्य में लगा हो। जो निम्न जीवन जी रहा हो किंतु परिश्रम से अपने बुनियादी जरूरतों को पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयासरत न हो। ऐसे लोगों से भी उलझना आपके जीवन से सभी खुशियों को छीन सकता है।

जो सफाई कर्मचारी होते हैं उनसे भी यदि आप तो उपयुक्त व्यवहार नहीं करते हैं।  तब भी आपको कई तरह से शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है। इस तरह की निकृष्ट अवस्थाएं आपके जीवन में उत्पन्न होने लगते हैं। जिसका ना आदि होता है और ना अंत क्रोध की अधिकता आपको शनिदेव का क्रोध पात्र बना देती है। अतः वाणी एवं क्रोध इन पर नियंत्रण रखना खासकर शनिवार के दिन बहुत आवश्यक है।

शनिवार के दिन क्या न करें(shanivar ke din kya na kare)

इसे भी पढ़े :- सुलेमानी हकीक पत्थर के फायदे – Best Sulemani Hakik Stone Benefits In Hindi

शनिवार के दिन मांस मदिरा जैसी चीजों का सेवन करना वर्जित माना जाता है। इन चीजों का सेवन शनिवार के दिन करने से आपको बचना चाहिए। अन्यथा इससे आपका जीवन कष्टमय हो सकता है। वर्जित चीजों का क्रियाकलाप भी शनिवार के दिन करना सही नहीं माना जाता है। अतः शनिवार के दिन आचरण को शुद्ध रखने की सलाह दी जाती है तथा शुद्ध मन से रामदूत हनुमान जी का सेवा करना शनिदेव के निकृष्ट प्रभाव से मुक्ति दिलाता है।

शनिवार के दिन क्या ना करें(shanivar ke din kya na kare)

शनिवार के दिन कुछ खाद्य पदार्थों के साथ-साथ कुछ पदार्थों का खरीदना वर्जित माना जाता हैl जैसे- शनिवार के दिन नमक, तेल, मसाले जैसी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि हम इन खाद्य पदार्थों को शनिवार के दिन खड़ी देते है। तो इसके साथ-साथ दरिद्रता भी हमारे घर में निवास करने लगती है। अतः खाद्य पदार्थों को खरीदते वक्त दिनों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। कइ और भी चीजें जैसे लोहे से बनी हुई चीजें को खरीदने से भी बचना चाहिए।  चमड़े का सामान भी इस दिन खरीदना उपयुक्त नहीं माना जाता है। छाता या जूता चप्पल भी खरीदना एकदम सही नहीं माना जाता हैl

शनिवार के दिन क्या ना करें(shanivar ke din kya na kare)

शनिवार(shanivar) के दिन यात्रा करने की मनाही होती है। खासकर पूर्व उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करना वर्जित माना जाता है। यदि ऐसी परिस्थिति में कोई है। जो इन दिशाओं में यात्रा करना चाहता है। किसी जरूरी काम के लिए जाना चाहता है। तो उसे जाने से पूर्व अदरक के साथ थोड़ा सा गुड़ का सेवन करके अवश्य जाना चाहिए तथा अपने ऊपर से राई वार कर चारों दिशाओं में फेंकना चाहिए। कुछ हिस्सा अपने सिर के ऊपर भी फेंक कर ही यात्रा के लिए निकलना चाहिए।

शनिवार के दिन क्या ना करें(shanivar ke din kya na kare)

इसे भी पढ़े :- पुखराज रत्न के फायदे – Best Yellow Sapphire Stone Benefits In Hindi

लड़की को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है तथा जब भी लड़की की विदाई मायके से ससुराल के लिए की जाती है। तब उत्तम तिथि का अवश्य चयन किया जाता है। उसके साथ 7 दिन भी देखना बहुत आवश्यक होता है। शनिवार के दिन भूलकर भी कभी भी लड़की की विदाई नहीं की जाती है। लड़की को ससुराल नहीं भेजा जाता है।

 या कोई लड़की पहली बार अपने शिशु के साथ अपने मायके या अपने ससुराल शनिवार के दिन जाना चाहती है। तो उस दिन उसे उस यात्रा को टाल देना चाहिए क्योंकि ऐसे में किसी न किसी तरह की आकस्मिक दुर्घटना में उसे तथा उसके शिशु को चोट पहुंचने की संभावना प्रबल रहती है। अचानक से उसे स्वास्थ्य से संबंधित या कई तरह की समस्याएं ग्रसित करने लगती हैं। 

शनिवार के दिन क्या ना करें(shanivar ke din kya na kare)

इसे भी पढ़े :- हकीक माला के फायदे – Hakik mala Ke Fayde

शनि देव का प्रभाव हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ता है। खासकर हमारे पास हमारे हाथ हमारे बालों पर उनका अधिपत्य माना जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन नाखून काटना या बाल काटना क्यों वर्जित माना जाता है। अन्यथा जब भी हम इस प्रकार की चीजें करते हैंl तब हमें धन हानि के साथ साथ स्वास्थ्य हानि भी होने लगती है। अचानक से जीवन में बाधाओं का क्रमबद्ध संख्या में वृद्धि होने लगता है। अचानक से कई कष्ट हमारे जीवन को ग्रसित करने लगते हैं।

शनिवार के दिन क्या ना करें(shanivar ke din kya na kare )

शनिवार के दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए(shanivar ke din jhuth bolne chahiye)  तथा कागज, कलम जैसी चीजों की खरीदारी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए आचार का सेवन तथा लाल मिर्च का सेवन करना इस दिन आपके भाग्य को प्रतिकूल अवस्था में पहुंचा सकता है इसलिए नुकसान से बचने के लिए यह कार्य आपको शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए किसी भी मजदूर का हक नहीं मारना चाहिए। इसके उलट आप शनिवार के दिन मजदूर वर्ग का सम्मान करते हैं। उन्हें किसी न किसी तरह से प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। तो शनि की दृष्टि आपके ऊपर सकारात्मक रूप से प्रभावी होती हैl आपके जीवन से सभी कष्ट समाप्त होने लगते हैं।

Tag :- shanivar ke din kya na kare , shanivar ke din ka na karu to karein  , shanivar ke din kya kare , shanivar ke din kya kare kya na karen , shanivar ke din kya na kare , shanivar ke din kya nahi khana chahiye , shanivar ke din kya nahi karna chahiye , शनिवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए , शनिवार के दिन क्या ना करे , शनिवार के दिन क्या खरीदे चाहिए , शनिवार के दिन क्या खरीदे क्या ना खरीदे , शनिवार के दिन नाखून कटना नहीं चाहिए , शनिवार के दिन क्या न करे ,

 

Leave a Comment